| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर बभनी में निकला जुलूस

रिपोर्ट: इरफान अहमद, देवरिया
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

देवरिया। आज ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशभर में श्रद्धा और भाईचारे के साथ पर्व मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।


जनपद देवरिया के ग्राम बभनी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला गया। जुलूस पूरे गांव में भ्रमण करते हुए आगे बढ़ा। इसमें गांव के सम्मानित लोगों के साथ नवयुवक, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।


देवरिया के अन्य क्षेत्रों में भी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जुलूस निकाले गए। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए पर्व मनाया।


इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ की।

रिपोर्ट: इरफान अहमद, देवरिया
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज